Home छत्तीसगढ़ कटघोरा का राजा की धूमधाम से निकली शोभायात्रा

कटघोरा का राजा की धूमधाम से निकली शोभायात्रा

0
128

कटघोरा नगर में कटघोरा का राजा का जिस भव्‍यता से गणपति बप्पा का आगमन हुआ था, उतनी ही धूमधाम से कटघोरा का राजा का विसर्जन हुआ। ढोल- नगाड़ों, धुमाल व डीजे के साथ जब गणपति बप्‍पा का जुलूस निकला तो कटघोरा नगर के साथ साथ दूर दराज के हजारों लोगों ने इसमें हिस्‍सा लिया और इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने। अयोध्या के राम मंदिर के तर्ज पर बना भव्य राम मंदिर पंडाल भी पूरे जिले के साथ साथ प्रदेश के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना रहा। विसर्जन शोभा यात्रा में लगभग 28 झांकियों ने सबको मोहित किया तो वही उज्जैन से कलाकरों की भस्म आरती व जीवंत झांकिया लोगो को आकर्षित करती नजर आई। धुमाल व डीजे की धुन पर सभी थिरकते नज़र आये। विसर्जन यात्रा में कटघोरा नगर के साथ साथ कोरबा, जांजगीर चाम्पा, बिलासपुर, कोरिया व पेंड्रा से भी शामिल होने पहुंचे। कटघोरा के राजा का विसर्जन कटघोरा नगर के राधा सागर सरोवर में विधि विधान के साथ किया गया। विसर्जन शोभायात्रा में सुरक्षा के मद्देनजर कटघोरा पुलिस के साथ भारी पुलिस बल तैनात रहा।

 

error: Content is protected !!