Home KORBA बारिश के साथ शुरू हुई जलभराव की समस्या.जिला अस्पताल के सामने मुख्य...

बारिश के साथ शुरू हुई जलभराव की समस्या.जिला अस्पताल के सामने मुख्य मार्ग में आफत

0
80

acn18.com कोरबा / मौसम विभाग की भविष्यवाणी के काफी विलंब के बाद कोरबा जिले में बारिश की उपस्थिति दर्ज हुई है और इससे गर्मी के तेवर में काफी हद तक कमी आई है। इसके विपरीत बड़ी मात्रा में पानी बरसने से कई क्षेत्रों में जल भराव जैसी समस्याएं भी उत्पन्न हो गई हैं। संबंधित क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अब मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

vlcsnap 2024 06 29 16h39m41s822

यह तस्वीर है कोरबा में सरकारी जिला अस्पताल के सामने मुख्य मार्ग कि जहां पर रिहायशी इलाका है। मुख्य रास्ते के दूसरी तरफ जमीन पर गड्डओं की उपस्थिति के कारण हालिया बारिश में यहां पर जल भराव की समस्या निर्मित हो गई। दूसरी और मुख्य मार्ग से आने जाने वाले वाहनों के दबाव से विचित्र स्थिति बनती जा रही है। यहां रहने वाले लोग फिलहाल इस समस्या से परेशान है। उन्होंने बताया कि बारिश के पहले भी इस प्रकार की दिक्कत यहां पर बनी हुई थी और इस बारे में सक्षम अधिकारियों को जानकारी दी गई थी लेकिन उनकी ओर से जरूरी कार्रवाई करने में ध्यान नहीं दिया गया।

vlcsnap 2024 06 29 16h39m51s632

जून की विदाई से ठीक पहले हुई बारिश के कारण यहां के हालात इस प्रकार के बने हैं जबकि बारिश के असली त्यौहार अभी लंबे समय तक देखने को मिलने वाले हैं। ऐसे में यहां के हालात क्या होंगे, इसकी कल्पना बड़ी आसानी से की जा सकती है।

error: Content is protected !!