Home Uncategorized भारत का नहीं बदख्शां में क्रैश हुआ विमान, गया में सिर्फ ईंधन...

भारत का नहीं बदख्शां में क्रैश हुआ विमान, गया में सिर्फ ईंधन भरवाने उतरा था; छह लोग थे सवार

0
99

acn18.com अफगानिस्तान/अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में रविवार को एक यात्री विमान के क्रैश होने की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। बताया गया है कि यह एक भारतीय विमान था। हालांकि, भारत के नागर विमानन महानिदेशालय के अधिकारियों ने विमान के भारत का होने से इनकार किया और बताया कि यह मोरक्को में रजिस्टर्ड डीएफ10 एयरक्राफ्ट था। फिलहाल हादसे में हताहतों की संख्या की जानकारी नहीं है।

सरकार ने कहा है कि जो विमान अफगानिस्तान में क्रैश हुआ था, वह एक एयर एंबुलेस थी। यह विमान थाईलैंड से रूस जा रहा था और बिहार के गया में सिर्फ ईंधन भरवाने के लिए उतरा था।

रूस ने बताया- विमान में सवार थे छह लोग

इस बीच रूस के विमानन अधिकारियों ने बताया है कि अफगानिस्तान में जो विमान क्रैश हुआ, वह शनिवार देर शाम रडार से गायब हो गया था। इसमें छह लोग सवार थे। यह विमान फ्रांस में बना दसॉ का फैल्कन 10 जेट था। यह चार्टर प्लेन भारत से उज्बेकिस्तान के रास्ते मॉस्को आ रहा था।

दूसरी तरफ केंद्र सरकार ने भी इस क्रैश पर मामला स्पष्ट किया। इसमें कहा गया है कि अफगानिस्तान में दुर्भाग्यपूर्ण घटना में शामिल एयरक्राफ्ट एक चार्टर प्लेन है और यह मोरक्को में रजिस्टर्ड छोटा विमान है।

इससे पहले अफगानिस्तान की सूचना मंत्रालय के प्रमुख ने बताया कि यह विमान कुरान-मुंजान और जिबाक जिले में तोपखाना की पहाड़ियों पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना की जांच के लिए एक टीम को रवाना किया गया है। स्थानीय लोगों का दावा है कि यह विमान रविवार सुबह क्रैश हुआ है।

error: Content is protected !!