Home Astrology केबल बिछाने के कारण पाईपलाईन फूटा,दो दिनो से बंद है पानी की...

केबल बिछाने के कारण पाईपलाईन फूटा,दो दिनो से बंद है पानी की सप्लाई,आम जनता को होना पड़ रहा परेशान

0
160

Acn18.com/कोरबा के सीतामढ़ी क्षेत्र में पिछले दो दिनों से पानी की सप्लाई बाधित हो गई है। पानी नहीं मिलने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी का दिन होने के कारण समस्या और भी बढ़ गई है। बताया जा रहा है,कि क्षेत्र में एयरटेल कंपनी द्वारा केबल बिछाने का काम किया जा रहा है। पाईलिंग के दौरान पानी का पाईपलाईन फूट गया है जिसके कारण इस तरह की स्थिती बनी हुई है। पाईप फूटने के कारण पानी सड़क पर ही बह रहा है। कंपनी के कर्मचारियों ने बताया,कि मरम्मत का काम कराया जा रहा है,जल्द ही स्थिती को नियंत्रण में कर लिया जाएगा।

error: Content is protected !!