Home KORBA अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर मरीज ने दी जान:यूरिया का किया...

अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर मरीज ने दी जान:यूरिया का किया था सेवन, मेडिकल कॉलेज के सर्जिकल वार्ड में था भर्ती

0
113

Acn18.com/छत्तीसगढ़ के रायगढ़ स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने सोमवार सुबह तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। मरीज को खुदकुशी की कोशिश करने पर ही अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला चक्रधर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, गोवर्धनपुर निवासी जगतराम (55) एकताल मार्ग स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती था। सोमवार सुबह करीब 7-8 बजे के बीच उसने अस्पताल की तीसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। इसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मरीज की खुदकुशी करने की सूचना पर अस्पताल में हड़कंप मच गया।

परिजन बोले- मानसिक स्थिति नहीं थी ठीक

मौके पर भी लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस बीच अस्पताल प्रशासन की ओर से पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में जगतराम पुत्र साहेबो राम एक्का के परिजनों ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। 25 अगस्त को जगतराम ने खुदकुशी करने की नीयत से यूरिया का सेवन कर लिया था।

परिजनों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां सर्जिकल वार्ड में उपचार के दौरान उसकी हालत में थोड़ा सुधार हुआ तो दो दिन बाद ही उसने अपनी जान दे दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!