शांतिनगर क्षेत्र की समस्या को लेकर चल रहा चक्काजाम समाप्त, 1 महीने के भीतर व्यवस्था को हल करने का भरोसा

0
121

acn18.com कोरबा/ कोयला और राखड़ वाहनों के चलने से हो रही समस्या को लेकर बाल्को नगर में 2 दिन से चल रहा चक्का जाम समाप्त हो गया। पुलिस थाना परिसर में त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित कर लोगों के मसले पर चर्चा की गई। यहां पर सहमति बनी कि 1 महीने के भीतर यहां की समस्याओं को हल करने के लिए काम किया जाएगा।

vlcsnap 2023 03 17 18h34m43s432

यहां के लोगों की आपत्ति इस बात को लेकर बनी हुई है कि 24 घंटे रास्ते से भारी वाहनों की आवाजाही हो रही है। वाहनों के शोर के साथ मौके पर उड़ने वाली कोयला डस्ट और राख आसपास के वातावरण को बुरी तरह से प्रभावित कर रही है लोगों ने इसी बात को लेकर चक्का जाम किया था। इसके चलते 2 दिन तक परिस्थितियां असामान्य रही। आखिरकार प्रशासन के द्वारा हस्तक्षेप करते हुए द्विपक्षीय वार्ता आयोजित की गई। बैठक में शांति नगर के सभी लोग बालकों के अधिकारी अवतार सिंह और सीएसपी विश्व दीपक त्रिपाठी शामिल हुए। इस दौरान तीनों पक्ष ने अपनी बात रखी।

vlcsnap 2023 03 17 18h35m09s497

शांति नगर क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि कई प्रकार की समस्या यहां पर कायम है बैठक में हल करने के लिए सहमति बनी है।

बैठक में इस बात पर सहमति बनी है कि सड़क का चौड़ीकरण करने के साथ लोगों के लिए वैकल्पिक रास्ता दिया जाएगा। प्रभावित लोगों को राहत कैसे दी जाए इस पर भी चर्चा हुई है।इससे पहले भी अलग-अलग विषयों को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में गतिरोध उत्पन्न हुआ है और उसका समाधान करने के लिए कोशिशें की गई। बाल्को नगर में त्रिपक्षीय वार्ता के साथ चक्का जाम समाप्त हो गया है । देखना होगा कि लोगों से जुड़े मसले पर आगे कब तक काम होता है।

राम मंदिर का गर्भगृह 70% तैयार, 10 नई तस्वीरें:200 बीम की नक्काशी का काम पूरा, चौखट-दीवार और सिंहद्वार तैयार हो रहे