
सरकारी जमीन पर पड़ोसियों की सुविधाओं को नजर अंदाज कर कब्जा किए जाने के मामले में नगर निगम के तोड़ू दस्ते ने कार्रवाई करते हुए से ढहा दिया। कब्जा करने वाली एक महिला ने काफी विरोध किया लेकिन इसका विरोध काम नहीं आया
एसईसीएल कोरबा की 15 ब्लॉक नामक कॉलोनी की जमीन पर काबिज एक परिवार द्वारा लोगों की सुविधाओं को नजर अंदाज कर किया जाने वाला कब्जा नगर निगम ने हटा दिया है। निगम की तोड़ू टीम शनिवार को यह कब्जा जब हटाने पहुंची तो कब्जाधारी परिवार की एक महिला ने इसका विरोध किया लेकिन उसका विरोध काम नहीं आया clip
नगर निगम की टीम ने कब्जा कर बनाई जा रही बाउंड्री को ढहा दिया
पता चला है कि सब्जी विक्रेता गुरुचरण महतो और उसकी पत्नी प्रमिला महतो द्वारा बेजा कब्जा कर घर बनाया गया है इस परिवार ने उसे जमीन पर भी बाउंड्री कर कब्जा करना शुरू कर दिया जो यहां निवासरत कई परिवारों के लिए तकलीफ देह था। जय किशन साहू और अन्य लोगों ने जब इस अवैध निर्माण का विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई लेकिन काम नहीं रोका गया।इस निर्माण की शिकायत निगम से किए जाने के बाद तोड़ू दस्ते ने अवैध कब्जे को ढहा दिया।





