
बालको प्रबंधन द्वारा निर्मित कराई जा बाउंड्री को लेकर नगर निगम कोरबा ने सख्त रूख अपनाया है। लगभग 3 किलोमीटर लंबी बाउंड्री को तोड़ने का आदेश दिया गया है यदि बालको इसे स्वयं नहीं तोड़ता तो नगर निगम इस बाउंड्री वालों को ढहा देगा
बाल को प्रबंधन द्वारा टाउनशिप से लगी हुई जमीन पर बाउंड्री वालों का निर्माण कराया जा रहा है इस बाउंड्री वॉल से पास के गांव दोन्दरों बेला आदि गांव का टाउनशिप से संपर्क समाप्त हो जाएगा इसलिए इसका विरोध किया गया। किंतु इस विरोध को नजर अंदाज कर बाउंड्री वॉल निर्माण का कार्य जारी रखा गया
लगभग तीन किलोमीटर लंबी बाउंड्री के निर्माण के मामले में कोई अनुमति नगर निगम कोरबा से नहीं ली गई है इसकी जानकारी मिलने पर निगम द्वारा बालकों को नोटिस देकर कहा गया है कि तीन दिन के भीतर बाउंड्री वॉल रूपी अवैध कब्जा हटा लिया जाए। निगम आयुक्त आशुतोष पांडे ने कहा है कि यदि बाउंड्री को बालकों ने स्वयं नहीं हटाया तो निगम इसे तोड़ देगा जिसके एवज में बालकों को हर्जाना भी जमा करना पड़ेगा।
इस मामले में बालको प्रबंधन का पक्ष लेने के लिए जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व निभा रहे विजय वाजपेई से संपर्क का प्रयास विफल रहा।
गौरतलाप है की बाल को और निगम के मध्य काफी दिनों से तनातनी चल रही है। 32.69 करोड़ बकाया टैक्स जमा करने के लिए निगम द्वारा 12 फरवरी 2025 को नोटिस दिया गया है लेकिन पूर्व की भांति बालको प्रबंधन एक बार फिर अदालत की शरण में चला गया है।




