Home KORBA लक्षद्वीप के सांसद मोहम्मद फैजल की सदस्यता लोकसभा ने बहाल की, मर्डर...

लक्षद्वीप के सांसद मोहम्मद फैजल की सदस्यता लोकसभा ने बहाल की, मर्डर में दोषी पाए जाने पर सदस्यता गई थी

0
170

Acn18.com/लोकसभा ने सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले लक्षद्वीप के सांसद मोहम्मद फैजल की सदस्यता बहाल कर दी है। लोकसभा सचिवालय ने एक अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि लक्षद्वीप के सांसद मोहम्मद फैजल की अयोग्यता केरल हाईकोर्ट से 25 जनवरी को उनकी सजा को रद्द करने के साथ ही खत्म हो गई है।

लोकसभा सचिवालय ने फैजल की लोकसभा की सदस्यता 11 जनवरी को रद्द कर दी थी। पहले लोकसभा सचिवालय ने इस बात से इनकार कर दिया था कि भले ही उनकी सजा पर रोक लगा दी गई हो, लेकिन उनको अयोग्य ठहराने का फैसला वापस नहीं लिया जाएगा।

इसके खिलाफ फैजल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी, जिसकी सुनवाई बुधवार 29 मार्च को तय की थी। हालांकि सुनवाई से पहले ही लोकसभा ने फैजल की सदस्यता फिर से बहाल कर दी।

error: Content is protected !!