spot_img

पत्नी के कपड़े पहन चोरी की वारदात को अंजाम देता था शख्स, पुलिस ने पकड़ने के लिए बिछाया ऐसा जाल

Must Read

जबलपुर – आप सभी ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के लिए चोरों को कई वेशभूषा में देखा होगा। वहीं एक चोर ऐसा भी है जो अपने बीवी के कपडों को पहनकर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। यह मामला मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले का है। जहां जबलपुर की मदन महल थाना पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया हैं जो कि महिलाओ के कपड़े पहनकर चोरी किया करता था। आरोपी रात को अपनी पत्नी के कपड़े पहनकर निकलता था और चोरी की वारदात को अंजाम दिया करता थाआरोपी इसलिए महिला बनकर निकलता था ताकि उस पर किसी को शक ना हो और पुलिस भी जांच में गुमराह हो जाये। आरोपी ने बीती 22 अगस्त को जबलपुर के सुदामानगर में रहने वाले मुकेश उपाध्याय के घर जेवरातों सहित 1 लाख 25 हज़ार रूपयों की चोरी की थी। आरोपी की करतूत घर के पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई थी.. इसमें सलवार सूट पहना शख्स वारदात की रात घर मे दीवार फांदकर आता जाता दिख रहा था। आरोपी ने भले सलवार सूट पहने था लेकिन पुलिस को उसकी कद काठी देखकर शक हो गया। पुलिस ने पहले इसे किसी किन्नर की करतूत समझा लेकिन फिर बारीकी से जांच करते हुए खेम सिंह नाम के आरोपी को दबोच लिया।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -