Home KORBA दंतेश्वरी मंदिर से यादव समाज की निकली जनजागरण यात्रा,23 सितंबर को पहुंचेगी...

दंतेश्वरी मंदिर से यादव समाज की निकली जनजागरण यात्रा,23 सितंबर को पहुंचेगी कोरबा

0
116

Acn18.com/राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 30 सितंबर को यादव समाज का महासम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। इससे पहले कोरबा यादव समाज की जनजागरण यात्रा निकाली गई है,जो सात सितंबर को दंतेवाड़ा स्थित दंतेश्वरी मंदिर से शुरु हुई है,यह यात्रा प्रदेश के सभी जिलों में जाएगी। पिछले 15 दिनों से जनजागरण यात्रा जारी है,तो 30 सितंबर को रायपुर में समाप्त होगी। यात्रा में समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु,जगनीक यादव,धनमती यादव,विधायक रामकुमार यादव सहित समाज के वरीष्ठ लोग शामिल है। यात्रा 23 सितंबर को कोरबा के कटघोरा ब्लॉक स्थित ग्राम कसरेंगा के यादव आदर्श संस्थान भवन में पहुंचेगी।