Home Uncategorized हैवानियत की हदें पार, नाती ने नानी को बनाया हवस का शिकार,...

हैवानियत की हदें पार, नाती ने नानी को बनाया हवस का शिकार, आरोपी गिरफ्तार

0
155

acn18.com बस्तर | CG NEWS: रेप और दरिंदगी की खबरें आए दिन सुनने को मिलती रहती लेकिन आज नानी के साथ दरिंदगी की ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुन आपका दिल दहल जायेगा. दरअसल, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में हवसी नाती ने अपनी वृद्ध नानी को ही हवस का शिकार बना लिया. बताया जा रहा है कि बलात्कारी नाती ने शादी कार्यक्रम में इस घटिया करतूत को अंजाम दिया है. फ़िलहाल मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.जानकारी के अनुसार, यह मामला जगदलपुर के भानपुरी थाना क्षेत्र का है. शुक्रवार की रात ग्राम मरेठा गांव से लावा मोहलाई गांव बारात रवाना हुई थी. इस परिवारिक शादी में शामिल होने गए नाती ने अपनी 65 वर्षीय नानी के साथ बलात्कार किया.

error: Content is protected !!