spot_img

थाने में जवान ने खुद को मारी गोली:जमीन पर बिखरा खून ही खून, मौके पर ही चली गई जान; पारिवारिक विवाद से परेशान था

Must Read

acn18.com कोंडागांव/छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक सहायक आरक्षक ने सुसाइड कर लिया है। उसने अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। जिससे सहायक आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। जवान ने खुद को थाने में बने बैरक के अंदर गोली मारी है। इससे जमीन पर उसका खून ही खून बिखर गया था। आस-पास के लोग तुरंत ही गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। मगर तब तक उसकी जान जा चुकी थी। मामला धनोरा थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -
तुरंत ही साथी जवान और आस-पास के लोग बैरक में पहुंच गए थे।
तुरंत ही साथी जवान और आस-पास के लोग बैरक में पहुंच गए थे।

जानकारी के मुताबिक, बमनी निवासी सजेंद्र ठाकुर(35) धनोरा थाने में पिछले 10 महीने से पदस्थ था। 2013 में उसकी शादी हुई थी। सजेंद्र का एक बेटा भी है। ऐसा कहा जा रहा है कि वो पारिवारिक विवाद की वजह से परेशान था। कई बार इसका जिक्र भी वह कर चुका था। इस बीच रविवार रात को थाने में बने बैरक में सोने चला गया था। उसी दौरान रात को 11 बजे के आस-पास गोली लगने की आवाज आई थी।

सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव।
सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव।

इसके बाद नीचे थाने में मौजूद जवान मौके पर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बावजूद जवानों ने किसी तरह से दरवाजे को तोड़ा तो अंदर देखा कि सजेंद्र की लाश जमीन पर पड़ी थी। फिर जवानों ने सीनियर अधिकारियों को इसकी सूचना दी थी। अब सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया है। परिजनों को भी इस बात की सूचना दे दी गई थी। जिसके बाद सोमवार सुबह थाने पहुंचे। पुलिस अधिकारियों का कहना है सहायक आरक्षक ने पारिवारिक विवाद के चलते जान दी है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

बिहार के बक्सर में आयोजित हुए संतो के महाकुंभ में शामिल हुए भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री नवीन पटेल, संतो की अमृतवाणी का कर रहे श्रवण

 

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने मतदाताओं का जताया आभार

कोरबा लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने मतदान के समापन के पश्चात कोरबा लोकसभा क्षेत्र...

More Articles Like This

- Advertisement -