Home KORBA मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधा बदहाल,स्वास्थ्य कर्मी हो चुके हैं...

मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधा बदहाल,स्वास्थ्य कर्मी हो चुके हैं निरंकुश,अपनी जिम्मेदारियों का नहीं कर रहे सही ढंग से निर्वहन

0
102

Acn18.com/जिला ऑटो संघ के पूर्व अध्यक्ष गिरिजेश सिंह ठाकुर ने मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधा पर बड़ा सवाल उठाया है। उनका कहना है,कि अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी पूरी तरह से निरंकुश हो गए है और मरीजों के उपचार को लेकर उनका रवैया पूरी तरह से लापरवाह हो गया है। उन्होंने बताया,कि पत्नी की सहेत सही नहीं होने पर उन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती किया। भर्ती करने के बाद उनकी पत्नी को उनके हाल पर छोड़ दिया गया। उनकी तबियत बिगड़ती चली गई,लेकिन स्वास्थ्य कर्मी अपने सीट से टस से मस नहीं हुआ। हंगामा करने पर चिकित्सक मौके पर पहुंचे और उन्हें अपनी पत्नी को रिफर करने की सलाह दे डाली। मरता सो क्या ना करता के हाल में उन्होंने अपनी पत्नी को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती किया,जहां का ईलाज कितना महंगा है,इसका सहज की अंदाजा लगाया जा सकता है।