Home छत्तीसगढ़ जंगल में स्थापित शराब भट्ठी आबकारी विभाग ने किए नष्ट

जंगल में स्थापित शराब भट्ठी आबकारी विभाग ने किए नष्ट

0
166

तखतपुर। आबकारी विभाग ने टिंगीपुर के जंगल में अवैध शराब निकाल रहे 5 भट्ठी को नष्ट किया और 675 लीटर महुआ शराब व 1726 किलो महुआ लहान भी बरामद किया. वहीं शराब तस्कर टीम को देख भाग खड़े हुए. जानकारों की माने तो महुआ शराब के लहान की खुशबू से हाथी गांव के नजदीक पहुंचा था,

जिसमें एक 4 वर्षीय मासूम नर हाथी की जान गई थी. जंगल में वन विभाग की नाक के नीचे गैस भट्टी से अवैध महुआ शराब निकाला जा रहा था. इसके चलते जंगल में आगजनी की कभी भी घटना घट सकती थी.

error: Content is protected !!