spot_img

शाम को थी सगाई, सुबह लड़के की मौत:दुर्ग में युवक का हुआ हार्ट फेल, मंगेतर खबर सुनकर हुई बेहोश

Must Read

ACN18.COM दुर्ग  / दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र में एक चौंका देने वाली घटना घटी। यहां दो परिवारों के बीच रिश्ता तय होने के बाद सगाई की तैयारियां चल रही थीं। शाम को लड़का और लड़की सगाई होने वाली थी, लेकिन सुबह ही लड़के वालों की तरफ से फोन आया कि दीपक अब इस दुनिया में नहीं रहा। इतना सुनते ही लड़की वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। लड़की ने जब यह खबर सुनी तो वह सदमे से बेहोश हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

पाटन पुलिस के मुताबिक अरसनारा निवासी दीपक वर्मा (28) की सगाई 1 मई को रायपुर स्थित ग्राम गिरोध में होनी थी। दोनों ही परिवारों में सगाई की तैयारी चल रही थी। लड़की वालों और लड़के वालों ने सगाई के लिए खरीदारी की थी। सुबह से ही घर वाले सगाई में जाने के लिए तैयारी कर रहे थे। सुबह सात बजे के करीब दीपक को अचानक हार्ट अटैक आया और उसकी सांसें हमेशा के लिए थम गईं। लड़के की मौत की जानकारी मिलते ही पूरे परिवार में मातम पसर गया। पुलिस ने शव को पंचनामा कर पीएम के बाद परिजनों को सौपा। आज उनका अंतिम संस्कार किया गया।

दोनों परिवार में मातम

दीपक की मौत की खबर सुनकर उसके ससुराल वाले भी सदमे में आ गए। सगाई होने वाली युवती भी दीपक के मौत की ख़बर सुनकर बेहोश हो गई। माह भर पहले ही परिजनों ने रिश्ता तय किया था। मौत के बाद दोनों परिवार में मातम पसरा हुआ है।

छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 5% बढ़ा:अब हर महीने ढाई से सात हजार रुपए अधिक मिलेंगे; मुख्यमंत्री ने देर रात की घोषणा

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

वेब पुल पर दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर मारपीट,युवती और महिला के बाल पकड़कर खींचे, गाड़ी तोड़ीवेब पुल पर दो पक्षों में...

Acn18.com/रविवार को इस वेव पूल में सैकड़ो की संख्या में बच्चों से लेकर युवा और उम्रदराज लोग भी पहुंचते...

More Articles Like This

- Advertisement -