Home KORBA बहन का सुहाग उजाड़ दिया शराबी भाई ने,शराब के नशे में साला...

बहन का सुहाग उजाड़ दिया शराबी भाई ने,शराब के नशे में साला बहनोई में हुआ था विवाद,मृतक की पत्नी होमगार्ड में सिपाही

0
135

Acn18.com/होमगार्ड कोरबा में पदस्थ महिला सिपाही के पति के हत्यारे को सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।बताया जाता है कि कल रात 46 वर्षीय शिव प्रसाद कंवर की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर देने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और मृतक के साले यानी होमगार्ड की महिला सिपाही सुकृति सिंह कंवर के भाई चंद्रभान उर्फ दादू कंवर पिता मंगल सिंह उम्र 36 वर्ष को हिरासत में लेकर जब उससे पूछताछ की गई तो इस हत्या का राज खुल गया ।पता चला है की जीजा साला एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे इसी बीच नशा चढ़ जाने के कारण दोनों के मध्य विवाद शुरू हो गया। साले ने क्रोध में आकर घर में रखी कुल्हाड़ी उठाकर अपने जीजा शिवप्रसाद पर प्राण घातक हमला कर दिया।
जिस समय यह घटना घटी महिला सिपाही ड्यूटी पर थी और उनका बेटा गरबा खेलने गया था

error: Content is protected !!