spot_img

नगर सेना के डीआईजी ने किया वार्षिक निरीक्षण , परेड, वर्दी और वाहन की व्यवस्था पर जताया संतोष

Must Read

acn18.com कोरबा/कोरबा जिले में छत्तीसगढ़ नगर सेना के कुछ जवानों को आगामी दिनों में मुख्यालय के द्वारा पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। वार्षिक निरीक्षण पर आए डीआईजी ने यहां की व्यवस्था पर संतोष जताया है। अगली प्रक्रियाओं के लिए जिला सेनानी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

- Advertisement -

रांची रोड पर स्थित छत्तीसगढ़ नगर सेना के जिला परेड ग्राउंड पर वार्षिक निरीक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया गया इसके लिए काफी समय से तैयारी की जा रही थी। नगर सेना के डीआईजी एसके ठाकुर नियत समय पर यहां पहुंचे। इस मौके पर नगर सेना के जवानों की परेड के अलावा वर्दी किट और वाहन का निरीक्षण किया गया। डीआईजी के दौरे के अंतर्गत जिले के जवान पूरी अनुशासनात्मक व्यवस्था में नजर आए। उनका कार्य व्यवहार बेहतर नजर आया और इसी ने डीआईजी को काफी प्रभावित किया। नगर सेना के जिला सेनानी पीबी सिदार ने बताया कि यहां की सभी व्यवस्था संतोषजनक पाई गई है कुछ जवानों को पुरस्कार देने के लिए उनके नाम मंगवाए गए हैं।

कोरबा जिला के गठन के बाद से यहां पर नगर सेना की यूनिट काम कर रही हैं। पिछले वर्षों से नगर सेना को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया है और इसके अंतर्गत काम करने के लिए मौके भी दिए जा रहे हैं। आपदा और राहत बचाव कार्य के संपादन के लिए कोरबा जिले के कई जवानों को महाराष्ट्र में विशेष प्रशिक्षण देने की व्यवस्था भी की गई हैं

नगर निगम क्षेत्र में सड़कों का सुधार जारी, कुछ स्थानों पर नवीनीकरण भी हो रहा

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

सप्त सुरम ट्रस्ट द्वारा सोलो डांस और सिंगिंग कांटेस्ट का आयोजन

Acn18. Com.बिलासपुर मे सप्तसूरम ट्रस्ट सोलो डांस और कराओके सिंगिंग कांटेस्ट का अयोजन करने जा रहा है जिसका आडिशन...

More Articles Like This

- Advertisement -