Home KORBA मुख्यमंत्री से ध्रुव गोंड समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की  मुलाकात,24 फरवरी को...

मुख्यमंत्री से ध्रुव गोंड समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की  मुलाकात,24 फरवरी को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए दिया आमंत्रण

0
55

Acn18.com 05 फरवरी 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से  राज्य अतिथि गृह पहुना में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री  टंकराम वर्मा के नेतृत्व में ध्रुव गोंड समाज बलौदा बाजार के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।  मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री  साय को कोलियारी, जिला बलौदा बाजार-भाटापारा में आगामी 24 फरवरी को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए आमंत्रण दिया। इस अवसर पर  मेमसिंह उईके,  हेमसिंह ध्रुव,  खुमान सिंह मरकाम,  सहस नेताम सहित समाज के अन्य सदस्य शामिल थे।