Home KORBA युवक की हत्या कर शव फेंक दिया गया जंगल में. घटनास्थल पर...

युवक की हत्या कर शव फेंक दिया गया जंगल में. घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम भी पहुंची

0
295

Acn18.com/कोरबा जिले के राजगामार से लगे ओमपुर महुआरी जंगल में आज सुबह एक युवक की लाश लिखी. एसईसीएल कॉलोनी से महज 300 मीटर दूर जंगल में पड़ी मिली लाश के पास ही एक बाइक भी देखी गई. शव की पहचान आमाडांड निवासी 40 वर्षीय बसंत कुमार कोसले के रूप में की गई. परिजनों ने बसंत की हत्या का संदेह जताया. लाश को नजदीक से देखने पर मृतक के गले में चोट का निशान पाया गया. रजगामार पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. सूचना मिलने पर डाक स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम भी मौका ए वारदात पर पहुंच गई है

error: Content is protected !!