spot_img

युवती की लाश मिली, आधा हाथ खा गए कुत्ते:मौके पर घसीटने के निशान, आस-पास खून ही खून; पत्थर से कुचलकर मारने की आशंका

Must Read

Acn18.com/छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक युवती का शव मुक्तिधाम के डबरी किनारे मिला है। उसके एक हाथ के आधे हिस्से को कुत्तों ने खा लिया है। इसके अलावा चबूतरे से लेकर डबरी तक घसीटने के निशान हैं। साथ ही पास में खून ही खून फैला हुआ था। इसी वजह से आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या की गई है। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

गिधपुरी पलारी मार्ग से करीब 100 मीटर अंदर कौड़िया गांव का मुक्तिधाम है। यहां रविवार सुबह लोग अपने-अपने खेतों पर गए हुए थे। इसी दौरान एक शख्स डबरी तक गया, तब उसे बदबू आई। इस पर वह पास तक गया। जिसके बाद उसने देखा कि डबरी किनारे एक युवती का शव पड़ा हुआ है।

फॉरेसिंक की टीम मौके पर पहुंची

आस-पास कुछ कुत्ते भी घूम रहे थे। लड़की का शव औंधे मुंह जमीन पर पड़ा था। इसके बाद लोगों की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। फिर फॉरेंसिक की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया था।

25 से 30 साल के बीच उम्र

पुलिस के मुताबिक युवती की उम्र 25 से 30 साल के बीच रही होगी। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। सिर पर किसी भारी चीज से मारने के निशान हैं। इसलिए पुलिस मान रही है कि पत्थर से सिर कुचलकर युवती की हत्या की गई है।

विवाद के बाद बाद हत्या का शक

शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने आशंका जताई है कि युवती यहां किसी के साथ पहुंची होगी। उस दौरान उसका विवाद हुआ होगा। फिर उसकी हत्या कर दी गई। फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद इस मामले का खुलासा हो पाएगा। अभी जांच जारी है।

3 से 4 दिन पुराना है शव

युवती का आधा शव सड़ चुका था। शव 3 से 4 दिन पुराना लग रहा है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर में ई-ऑटो सेवा का किया शुभारंभ,यह केवल परिवहन सेवा का शुभारंभ नहीं, महिलाओं में स्वावलंबन और...

Acn18.com/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर में एक नई पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन सेवा—ई-ऑटो सेवा—का शुभारंभ...

More Articles Like This

- Advertisement -