spot_img

नए साल के जश्न में डूबा देश, लोगों ने दिल खोलकर किया स्वागत, देखें तस्वीरें

Must Read

acn18.com नई दिल्ली/भारत में भी नए साल की शुरुआत हो चुकी है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु समेत तमाम शहरों में जश्न का माहौल है और लोग घरों से निकलकर नए साल का जश्न काफी धूमधाम से मना रहे हैं। इस बीच सैलानी देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंच कर नए साल का जश्न मना रहे हैं। वहीं प्रशांत द्वीप के देश सामोआ, टोंगा, किरिबाती उन देशों में से हैं, जहां दुनिया में सबसे पहले नए साल का स्वागत होता है। इसके बाद अन्य देश इसकी खुमारी में डूबते जाते हैं।

मुंबई में लोगों ने मनाया जश्न
न्यू ईयर 2023 मनाने के लिए मुंबई के मरीन ड्राइव पर भारी भीड़ उमड़ी
छत्तीसगढ़ में आर्मी जवानों ने मनाया नया साल
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित इलाके में सीआरपीएफ की 74वीं बटालियन के जवानों ने नए साल का जश्न मनाया। साथ ही यहां कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
नव वर्ष 2023 की सुबह गंगा आरती
उत्तर प्रदेश के वाराणसी के अस्सी घाट पर नव वर्ष 2023 की सुबह गंगा आरती हुई।

महाराष्ट्र के श्री सिद्धिविनायक मंदिर में हुई आरती
महाराष्ट्र के श्री सिद्धिविनायक मंदिर में नव वर्ष 2023 को सुबह की आरती हुई।

नववर्ष 2023 की तड़के भस्म आरती
मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में नववर्ष 2023 की तड़के भस्म आरती की गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को नए साल की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, वर्ष 2023 हमारे जीवन में नई प्रेरणा, लक्ष्य और उपलब्धियां लेकर आए। आइए हम देश की एकता, अखंडता और समावेशी विकास के लिए खुद को फिर से समर्पित करने का संकल्प लें।

पीएम मोदी ने भी दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए साल की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, 2023 शानदार हो। यह नया साल आशाओं, खुशियों और ढेर सारी सफलताओं से भरा हो। सभी के बेहतर स्वास्थ्य की कामना।
377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

6 लोगों से 66 लीटर महुआ शराब जब्त,कोरबा आबकारी विभाग की कार्रवाई

Acn18.com/आबकारी विभाग की टीम को मुखबीर से सूचना मिली थी कि धवईंपुर और ग्राम पोड़ी में अवैध महुआ शराब...

More Articles Like This

- Advertisement -