Acn18.com/छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में फिर खूनी खेल हुआ. नवागढ़ नगर पंचायत के पार्षद आनंद कश्यप ने पुरानी रंजिश को लेकर लक्की केसरवानी नामक युवक पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया. लक्की की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. पार्षद युवक की लाश जगदीश कश्यप किराना स्टोर के सामने छोड़कर थाना जा पहुंचा और अपना अपराध स्वीकार करते हुए समर्पण कर दिया. नवागढ़ पुलिस अन्य औपचारिकताएं पूर्ण कर रही है




