Home Uncategorized सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल बेहाल : सोनोग्राफी की नहीं है व्यवस्था...

सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल बेहाल : सोनोग्राफी की नहीं है व्यवस्था ,आम जनता को होना पड़ता है परेशान

0
150

acn18.com मनेंद्रगढ़/ प्रदेश में नए जिले के रुप में अस्तित्व में आए एमसीबी जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की हालत काफी खराब है। केंद्रीय अस्पताल होने के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की उपलब्धता होने के बाद भी सोनोग्राफी की व्यवस्था नहीं है। स्त्री रोग विशेषज्ञ की कमी होने के साथ ही डाॅक्टरों के बैठने के लिए चेंबर नहीं है जिससे आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

vlcsnap 2023 03 17 13h05m25s059

मनेंद्रगढ़ को नए जिले का दर्जा तो दे दिया गया है लेकिन यहां सुविधाओं की कमी होने से आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नए जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का काफी अभाव है जिससे आम जनता को काफी दिक्कतें हो रही है। यहां केंद्र सरकार का केंद्रीय अस्पताल भी है और राज्य सरकार का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बावजूद इसके लोगों को सोनोग्राॅफी के लिए बाहर जाना पड़ता है।

vlcsnap 2023 03 17 13h06m25s432

यहां स्त्री रोग विशेषज्ञ की भी व्यवस्था नहीं है इसके अलावा अस्पताल में डाॅक्टरों के लिए अगल से चेंबर नहीं है जिसके कारण एक ही कमरे में तीन तीन डाॅक्टर मरीजों का उपचार कर रहे है। क्षेत्र की जनता ने बताया,कि कोयले का भंडार होने के बाद भी क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव होना प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है।

vlcsnap 2023 03 17 13h05m40s561

यहां के लोगों को सबसे अधिक परेशान सोनोग्राफी के लिए होना पड़ता है। सरकारी अस्पताल में रेडियोलाॅजिस्ट की व्यवस्था नहीं है वहीं निजी अस्पताल का सोनोग्राफी केंद्र को बंद कर देने से लोगों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। आम जनता की समस्या को देखते हुए प्रशासन को सुविधाओं में बढोत्तरी करने की जरुरत है ताकी लोगों को निजी नर्सिंग होम में अधिक राशि न खर्चने पड़े।

vlcsnap 2023 03 17 13h05m12s338

vlcsnap 2023 03 17 13h05m50s644

 

कक्षा 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी,कारणों का नहीं चल सका पता ,पुलिस जुटी जांच में