Home KORBA बाइक में घुसकर बैठे कोबरा ने डराया, चालक ने खुद को बचाया,...

बाइक में घुसकर बैठे कोबरा ने डराया, चालक ने खुद को बचाया, फिर हुआ रेस्क्यू

0
105

Acn18.com/कोरबा के दादरखुर्द में देवयोग से एक युवक के साथ अनहोनी होने से टल गई। उसे बाइक में किसी जीव जंतु के पैर से स्पर्श का अहसास हुआ। युवक ने तत्काल सतर्कता दिखाई और नीचे आ गया। बाद में स्नेक कैचर ने कोबरा का रेस्क्यू कर लिया।

अरसे बाद जहरीले सर्प की उपस्थिति की खबर दादर खुर्द क्षेत्र से आई। ॐ पटेल नामक युवक इस घटना में बाल बाल बच गया। अचानक उसकी बाइक में कोबरा घुसकर बैठ गया था। पटेल को अपने पैर में अजीब सी हरकत का पता चला तो वह सतर्क हो गया। बाद में उसे मालूम हुआ कि माजरा कुछ और है। जिसके बाद रेस्क्यू टीम प्रभारी जितेन्द्र सारथी ने बाइक में छिपकर बैठे कोब्रा को निकाला।

कोरबा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जहरीले जीव जंतुओं के कारनामें सामने आते रहे है। इनमे से कुछ प्रजाति पर अध्ययन भी चल रहा है। वन्य जीव संरक्षण पर काम कर रहे विशेषज्ञों ने लोगों से कहा है कि उन्हें बारिश के मौसम में अत्यंत सावधान रहना होगा।

error: Content is protected !!