Home KORBA यादव समाज की बालिका का अपहरण करने का मामला,घटना के सप्ताह भर...

यादव समाज की बालिका का अपहरण करने का मामला,घटना के सप्ताह भर बीतने के बाद भी नहीं पकड़ा गया आरोपी,सर्व यादव समाज ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

0
174

Acn18.com/कोरबा के सर्व यादव समाज ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर गरियाबंद जिले के ग्राम रसेला में रहने वाली यादव समाज की एक युवती का अपहरण करने वाले आरोपी को जल्द जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। छुरा विकासखंड के इस गांव में एक मुस्लिम युवक द्वारा बालिका का अपहरण किया गया जिसकी शिकायत पुलिस से भी की गई लेकिन घटना को सप्ताह भर का समय गुजरने के बाद भी आरोपी को नहीं पकड़ा जा सका है। इस घटना के बाद बालिका के परिजन काफी व्यथित है और समाज में भी खासा आक्रोश देखा जा रहा है। सर्व यादव समाज ने ज्ञापन के जरिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया है,कि बालिका का अपरण करने वाले आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।