spot_img

कार चालक ने स्कूटी सवार दंपति को रौंदा:आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शहरवासियों ने किया प्रदर्शन, अस्पताल का गेट तोड़ अंदर घुसे

Must Read

Acn18.com/छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक कार चालक ने स्कूटी सवार पति-पत्नी को रौंद दिया है। हादसे में दोनों की मौत हो गई है। इस हादसे के बाद शहरवासियों में जमकर आक्रोश देखने को मिला। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सैकड़ों की संख्या में शहर के लोग अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए। पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई। अस्पताल का मुख्य द्वार तोड़कर अंदर घुस आए। हालांकि, बाद में मामला शांत हुआ। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, शनिवार की रात जिले के दुगेली गांव का रहने वाला युवक गणपत सकनी अपनी पत्नी कांता सकनी के साथ स्कूटी पर सवार होकर घर जा रहा था। इसी बीच बीजापुर में GVR पेट्रोल पंप के सामने विपरीत दिशा से आ रही कार ने स्कूटी सवार दंपति को जोर की टक्कर मारी। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों पति-पत्नी उछलकर काफी दूर तक फेंका गए। कार सवार ने दोनों को रौंद डाला। इस हादसे के बाद कार सवार युवक मौके से भाग निकला। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पति-पत्नी को अस्पताल लाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जिसके बाद लोगों का जमकर गुस्सा फूटा। शहर के लोगों का कहना है कि, जो युवक कार चला रहा था वह स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी का बेटा है। इसलिए पुलिस आरोपी को छिपाने का प्रयास कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सैकड़ों लोग अस्पताल परिसर के बाहर ही धरने पर बैठ गए थे। जमकर नारेबाजी की गई। पुलिस-प्रशासन की टीम ने समझाने की कोशिश की लेकिन शहर के लोग मांग पर अड़े रहे। फिर आधी रात अस्पताल परिसर का मुख्य दरवाजा तोड़ अंदर घुस आए। पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई।

फिर रविवार तड़के 3 बजे पुलिस ने आश्वासन दिया कि आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। जिसके बाद मामला शांत हुआ और पुलिस की समझाइश के बाद सारे लोग लौट गए। बताया जा रहा है कि आज रविवार को पोस्टमार्टम कर दंपति के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। जिनका उनके गांव दुगेली में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इधर, पुलिस ने मामले की FIR भी दर्ज कर ली है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

More Articles Like This

- Advertisement -