Home KORBA महुआ शराब की सप्लाई में लगे दो युवको की बाइक टकराई कार...

महुआ शराब की सप्लाई में लगे दो युवको की बाइक टकराई कार से,एक की मौत दूसरा घायल,पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी कर रही थी पीछा

0
120

Acn18.com/कोरबा में महुआ शराब की सप्लाई कर रहे दो युवक हादसे का शिकार हो गए,जिनमें से एक की मौत हो गई,वहीं दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया है,जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। शराब की सप्लाई के दौरान दोनों युवकों का पुलिस पीछा कर रही थी,इसी दौरान दोनों की बाइक एक कार से जा टकराई और यह हादसा हो गया। मृतक का नाम विकास उर्फ मोनू था। हादसे के बाद पुलिस की पेट्रोलिंग वाहन वापस हो गई। कोरबा-चांपा मार्ग पर यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है,कि दोनों युवक चिकनीपाली गांव से महुआ शराब लेने पहुंचे था,कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाला सरगना उनकी मदद से यह अवैध काम करवाता था।

error: Content is protected !!