Home Uncategorized मछुआरों के जाल में फंसी अब तक की सबसे बड़ी मछली, 80...

मछुआरों के जाल में फंसी अब तक की सबसे बड़ी मछली, 80 किलो वजन और 5 फीट है लंबाई, देखने उमड़ी भीड़

0
142

acn18.com कवर्धा।  छत्‍तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में अजीब मामला सामने आया है। यहां मध्यम सिंचाई परियोजना सरोदा बांध में अब तक के सबसे बड़ी मछली मछुआरों को जाल में मिली है। मछुआरों ने सोमवार सुबह मछली पकड़ने जाल फैलाया, थोड़ी देर बाद जब जाल को बाहर निकालने का प्रयास किया तो नहीं निकल पा रहा था, इसके बाद साथी मछुआरों की मदद से बाहर निकाला।

जाल को पानी से बाहर निकालने पर मछुआरे अचंभित हो गए। लगभग 5 फीट से बड़ी विशालकाय मछली मिली। मछली का वजन लगभग 80 किलो बताई गई। मछुआरों ने अपने तीन साथियों की मदद से सरोदा बांध से ऊपर मछली को निकालने में सफल हुए।

मछली पालन विभाग के सहायक संचालक आरडी सिंह ने बताया कि कवर्धा शहर के समीप मध्यम जलाशय सरोदा बांध है। इस जलाशय में मछली पालन के लिए स्थानीय स्तर पर दो समिति नेताजी मछुआरा समिति और केंवट मछुआरा समिति को पट्टे पर दिया गया है। राज्य शासन के मत्स्य विभाग द्वारा स्थानीय मछुआरा समितियों को लीज में देने से यहां के स्थानीय लागों को रोजगार मुहैया हो रही है। इससे पहले इस जलाशय से 45 किलो वजनी बड़ी मछली मिली थी।