Home Uncategorized प्रेम प्रसंग प्रकरण में आरोपियों की जानलेवा हरकत, आरोपी ने पीने वाले...

प्रेम प्रसंग प्रकरण में आरोपियों की जानलेवा हरकत, आरोपी ने पीने वाले बर्तन में डाल दिया था जहर ,प्रेमिका के पिता की पानी पीने से हालत गंभीर

0
164

Acn18.com/ प्रेमिका के माता-पिता जीजा और भतीजी की पिटाई कर वापस लौट रहे आरोपी ने पीने के बर्तन में जहर मिला दिया। इस बर्तन में भरा पानी पीने के कारण प्रेमिका के पिता की हालत बिगड़ गई। उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल दाखिल किया गया है।

IMG 20250628 WA0019

प्रेमिका को घर से दूर भेज दिए जाने से नाराज राशन दुकानदार शिवकुमार द्वारा पूरे परिवार को पीट-पीट कर घायल कर देने से मन नहीं भरा तो उसने जाते-जाते पानी पीने के बर्तन में चूहा मार दवा डाल दी। इसमें रखा पानी पीने से प्रेमिका के पिता की सेहत बिगड़ गई ।वे बेहोश हो गए ।उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है