spot_img

छग में पारा 42 डिग्री पार, बदल सकता है मौसम का मिजाज, शनिवार से बारिश का अलर्ट

Must Read

acn18.com रायपुर। प्रदेश में पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को प्रदेश भर में 42.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ डोंगरगढ़ सर्वाधिक गर्म रहा। रायपुर का अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि द्रोणिका के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदलेगा और गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। छह अप्रैल से प्रदेश में बारिश के आसार हैं।

- Advertisement -

रविवार से अधिकतम तापमान में गिरावट आना भी शुरू होगा।
गुरुवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। दोपहर की चिलचिलाती धूप के साथ गर्म हवा के थपेड़ों से लोग हलकान हो रहे हैं। गरुवार को रायपुर का अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। पेंड्रा रोड और अंबिकापुर में भी अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहा।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार शुक्रवार को भी प्रदेश में मौसम का रुख ऐसा ही रहेगा। अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका दक्षिण तमिलनाडु से दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश तक 0.9 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से शनिवार को प्रदेश में बारिश हो सकती है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

वोटर आईडी के अलावा इन 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखाकर भी मतदाता डाल सकेंगे वोट

acn18.com रायपुर/ छत्तीसगढ़ में के तीसरे और अंतिम चरण का चुनाव 7 मई को होगा। वहीं लोकसभा चुनाव के लिए...

More Articles Like This

- Advertisement -