Home KORBA विधायक टोप्पो पर तहसीलदार का बड़ा आरोप : बोले- गलत दस्तावेजों के...

विधायक टोप्पो पर तहसीलदार का बड़ा आरोप : बोले- गलत दस्तावेजों के जरिए जीजा को पैरोल पर छुड़ाने का बना रहे थे दबाव

0
51

 

नायब तहसीलदार ने खुले मंच से से कहा कि, विधायक रामकुमार टोप्पो हत्या के आरोप में 10 से 15 सालों से जेल में बंद अपने जीजा को गलत तरीके से पैरोल पर छुड़ाने का दबाव बना रहे थे।

 

 

 

संतोष कश्यप- सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में सीतापुर के भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों के खिलाफ तहसीलदार से मारपीट करने का केस दर्ज हुआ है। शनिवार को नायब तहसीलदार ने खुले मंच से विधायक पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि, विधायक हत्या के आरोप में 10 से 15 सालों से जेल में बंद अपने जीजा को गलत तरीके से पैरोल पर छुड़ाने का दबाव बना रहे थे।

 

नायब तहसीलदार ने आगे कहा कि, पैरोल पर छोड़ने लायक पेपर वर्क पूरे नहीं थे और बिना दस्तावेज चेक किए मैं कैसे हस्ताक्षर करता? उन्होंने आगे कहा कि, विधायक बोल रहें हैं कि, मैं निष्पक्ष जांच में पुलिस का साथ दूंगा तो उन्होंने मेरे मारपीट का वीडियो क्यों डिलीट कराया? वहाँ मौजूद कई लोगों ने मुझे पीटते हुए का वीडियो बनाया था, लेकिन वो डिलीट क्यों कराया गया? जांच निष्पक्ष नहीं हो पा रहा है इसलिए कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ इकाई ने आईजी को ज्ञापन सौंपा है।

 

 

 

शुक्रवार को बिना गिरफ्तारी दिए लौटे विधायक

आपको बता दें कि, शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ गिरफ्तारी देने के लिए अंबिकापुर रवाना हो रहे थे। लेकिन इसी बीच उनके समर्थकों की वजह से नहीं जा पाए। समर्थको के हंगामा के बाद विधायक रामकुमार टोप्पो को वापस सीतापुर लौटना पड़ा। विधायक रामकुमार टोप्पो ने गोपनीय तरीके से गिरफ्तारी देने की बात कही है।

 

यह था पूरा मामला

दरसअल, विधायक रामकुमार टोप्पो की बहन किसी काम से नायब तहसीलदार कार्यालय गई थीं। आज नायब तहसीलदार कार्यालय पहुंची तो उनकी अधिकारी से बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ी कि, कथित रूप से तहसीलदार ने फ़ाइल फेंक दी और तू तड़ाक करते हुए महिला को निकल बाहर कर दिया। जिसके बाद तहसीलदार और समर्थकों के बीच हाथापाई हो गई। जिसके बाद दोनों पक्ष ने एक- दुसरे के खिलाफ मामला दर्ज करवाया

error: Content is protected !!