Home छत्तीसगढ़ सागौन वृक्षों की धड़ल्ले से हो रही कटाई, अधिकारी बात करने को...

सागौन वृक्षों की धड़ल्ले से हो रही कटाई, अधिकारी बात करने को तैयार नहीं इस मसले पर

0
101

Acn18.com/मनेंद्रगढ़ वन मंडल के अंतर्गत चिरमिरी वन परिक्षेत्र में एक तरह से जंगलराज चल रहा है। वन संपदा की सुरक्षा को लेकर अधिकारी से लेकर मैदानी अमला चैन की बंसी बजा रहा है। इसके ठीक उल्टे सागवान वृक्षों की अवैध कटाई करने वाला सिंडिकेट पूरी तरह से सक्रिय बना हुआ है। एक बड़े क्षेत्र को साफ करने का संकल्प ले लिया गया है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि पूरे मामले में जानकारी होने पर भी वन विभाग के अधिकारी मीडिया से बात करने से बचते नजर आ रहे हैं। उनकी मंशा क्या है, यह समझ से परे है।

error: Content is protected !!