spot_img

स्कूली छात्राओं को आत्मरक्षा के तरीके सिखाए,1 महीने तक अभियान चलेगा स्कूलों में … देखिए वीडियो

Must Read

acn18.com कोरबा/स्कूली छात्राओं को आत्मरक्षा के मामले में मजबूत बनाने के लिए सरकार कोशिश कर रही है। महारानी लक्ष्मी बाई के नाम से एक कार्यक्रम शुरू किया गया है इसके अंतर्गत कई प्रकार के टिप्स छात्राओं को बताए जा रहे हैं। कोरबा के जयप्रकाश कॉलोनी स्थित विद्यालय में ऐसा ही कार्यक्रम आयोजित किया गया।

- Advertisement -

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के जयप्रकाश कॉलोनी क्षेत्र में स्थित शासकीय हाई स्कूल मैदान परिसर में विद्यार्थियों के लिए आत्मरक्षा कार्यक्रम आयोजन सरकार के निर्देश पर किया गया। आपात स्थिति में दुश्मन से कैसे निपटा जाए, इस बारे में छात्राओं को कई उपाय बताए गए। छात्राओं ने इसमे रुचि ली।

सरकार के द्वारा नियुक्त ट्रेनर मनोज विश्वकर्मा ने बताया कि महिला सुरक्षा आज के दौर की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इसे लेकर प्रदेश में काम किया जा रहा है। 1 महीने तक विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे।

विभिन्न क्षेत्रों में बालिकाओं युवतियों और महिलाओं के साथ आए दिन घटनाएं हो रहे हैं और इसके बाद मोर्चाबंदी करनी पड़ रही है। इस तरह के विषय समाज को उद्वेलित करते हैं। इन सब कारणों से जरूरत जताई जा रही है कि पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति सचेत किया जाए।

अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार,आरोपी के कब्जे से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

आयुष मेडिकल एसोसिएशन का चिकित्सक सम्मेलन सम्पन्न,विभिन्न विषयों पर की गई चर्चा

Acn18 l. Com.मंगल वार को होटल टॉप इन टाउन में आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा एवं हिमालया फार्मा जेंड्रा डिविजन...

More Articles Like This

- Advertisement -