Acn 18.com बालोद से इस वक्त की खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं… लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जहां जिले के कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित है और नदी-नाले उफान पर हैं… वहीं इसी बारिश ने बालोदवासियों को बड़ी खुशी भी दी है।
बालोद का जीवनदायिनी कहलाने वाला तांदुला जलाशय आखिरकार छलक उठा है। दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के बाद जलाशय लबालब हो गया और शनिवार की सुबह पानी ओवरफ्लो प्वाइंट से बहने लगा।
तांदुला जलाशय के छलकते ही यहां का नजारा बेहद खूबसूरत हो गया है। तेज धार के साथ बहता पानी और चारों तरफ बारिश का माहौल लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
तांदुला के छलकने का जिलेवासियों को हर साल बेसब्री से इंतजार रहता है। मानसून की शुरुआत के साथ ही लोग जलाशय के जलस्तर पर नजर रखते हैं और इसके ओवरफ्लो होने का इंतजार करते हैं।
इस बार लगातार हुई बारिश ने आखिरकार लोगों का इंतजार खत्म कर दिया। बारिश ने जहां कई इलाकों में परेशानी बढ़ाई है, वहीं तांदुला का छलकना इसी बारिश की एक खूबसूरत सौगात बनकर सामने आया है।
अब जलाशय का विहंगम नजारा लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच सकते हैं।





