Home Uncategorized पंजाब की झांकियों को दिखाया जाएगा पंजाब-दिल्ली सरकार के गणतंत्र दिवस कार्यक्रम...

पंजाब की झांकियों को दिखाया जाएगा पंजाब-दिल्ली सरकार के गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में

0
105

Acn18.com पंजाब/ इस साल नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड में पंजाब की झांकी को शामिल नहीं किए जाने के कारण उठे विवाद में पंजाब के कड़े तेवर बरकरार हैं। पंजाब सरकार ने यह फैसला लिया है कि पंजाब की तीनों झांकियों को पंजाब के अलावा दिल्ली सरकार के गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में भी दिखाया जाएगा।

केंद्र सरकार ने इस साल दिल्ली सरकार की झांकी को भी गणतंत्र दिवस परेड में शामिल नहीं किया है। कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने अमृतसर में सरकार के फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सूबे के लोगों से झूठ बोला है।

उन्होंने कहा कि अब पंजाब सरकार पंजाब और दिल्ली में अपने बैनर पर पंजाब की झांकी प्रदर्शित करेगी। इससे पहले पंजाब सरकार ने दिल्ली में लाल किले पर भारत पर्व में खारिज की गई झांकियों को प्रदर्शित करने की केंद्र की पेशकश भी ठुकरा दी थी।

error: Content is protected !!