Home KORBA प्रयागराज के युवक की कटघोरा में संदिग्ध मौत,तथाकथित पत्नी लापता, जांच की...

प्रयागराज के युवक की कटघोरा में संदिग्ध मौत,तथाकथित पत्नी लापता, जांच की मांग कर रहे हैं परिजन

0
4

 

कोरबा जिले के कटघोरा में प्रयागराज निवासी 22 वर्षीय *अभिषेक कुमार गौड़* की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक को जहर सेवन की हालत में अस्पताल लाया गया था। मौत के बाद खुद को उसकी पत्नी बताने वाली एक महिला भी अस्पताल से अचानक गायब हो गई। साथ ही मृतक का मोबाइल, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज भी नहीं मिले हैं, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है।

 

*शीशा फैक्ट्री में करता था मजदूरी*

जानकारी के अनुसार अभिषेक पिछले 2 साल से बिलासपुर की एक शीशा फैक्ट्री में मजदूरी करता था। मंगलवार 14 जुलाई दोपहर उसे गंभीर हालत में कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

*”पत्नी” होने का दावा कर महिला हुई गायब*

मौत की सूचना मिलने पर एक महिला अस्पताल पहुंची और खुद को अभिषेक की पत्नी बताते हुए कहा कि उनके 2 बच्चे भी हैं। पुलिस ने उससे पूछताछ की, लेकिन कुछ देर बाद वह अस्पताल से चली गई और वापस नहीं लौटी।

 

*मोबाइल और दस्तावेज नहीं मिले*

पुलिस ने मृतक की जेब से मिले एक कागज पर लिखे नंबर के आधार पर प्रयागराज में रहने वाले पिता *नीरज कुमार गौड़* को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि अभिषेक ने शादी की बात जरूर बताई थी, लेकिन परिवार को अधिक जानकारी नहीं थी।

 

पुलिस के मुताबिक, मृतक के पास से मोबाइल, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य दस्तावेज नहीं मिले। केवल 401 रुपये नकद और कुछ कागज बरामद हुए हैं।

 

*पुलिस कर रही जांच*

कटघोरा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला के अचानक गायब होने और दस्तावेजों के नहीं मिलने के कारण मौत के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने महिला की तलाश भी तेज कर दी है।