Acn18.com/कोरबा शहर के बादतन बदमाश सूरज हथेठेल का आतंक जारी है। सूरज हथठेल ने अपने साथियों के साथ मिलकर बीती रात गढ़गलेवा में दो लोगों के साथ जमकर मारपीट की। शराब के नशे में धुत्त होकर उसने लोहे के धारदार हथियार से हमला कर दोनों को अधमरा होने तक पीटा,और मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। दोनों युवकों की चीख सुनकर आसपास के लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया,जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।



