Home KORBA मणिकांचन केंद्र की कमाई सुपरवाइजर ने हड़पी , कर्मियों का आरोप

मणिकांचन केंद्र की कमाई सुपरवाइजर ने हड़पी , कर्मियों का आरोप

0
95

acn18.com कोरबा / कोरबा शहरी क्षेत्र के गौठान और मणिकांचन केंद्र में आमदनी के कई स्रोत हैं । इसके वितरण के रास्ते भी बने हुए हैं। इसके बावजूद वैशाली नगर मणिकांचन केंद्र की कमाई का हिस्सा सफाई कर्मियों को नही मिल रहा है। उन्होंने सुपरवाइजर पर अपना हिस्सा नहीं देने का आरोप लगाया है। वही शिकायत होने पर मामले की जांच शुरू हुई तो अब सुपरवाइजर निगम के स्वच्छता अधिकारी को हटाने की मांग कर रही है।

वैशाली नगर क्षेत्र में नगर निगम के द्वारा मनी कंचन केंद्र संचालित किया जा रहा है। विभिन्न क्षेत्र से प्राप्त होने वाले कचरे और अन्य सामान की छटाई यहां पर की जाती है। इससे प्राप्त होने वाली राशि का बंटवारा कर्मचारियों के बीच करने का नियम है लेकिन महिला कर्मचारी बताती है कि उन्हें काफी समय से यह राशि नहीं मिली। उल्टे अब सुपरवाइजर के द्वारा चाल चली जा रही है।

जानकारी के अनुसार महिला कर्मचारियों की ओर से प्राप्त शिकायत के बाद नगर निगम ने इस मामले की जांच शुरू कराई है। वरिष्ठ स्वच्छता अधिकारी डॉक्टर संजय तिवारी को जांच की जिम्मेदारी दी गई है। वैशाली नगर की सुपरवाइजर ने मीडिया से चर्चा में कहां की उन्हें हटाकर किसी और को लाने की तैयारी है और इस काम को हम नहीं होने देंगे ।

जानकारी के अनुसार मनी कंचन केंद्र से संबंधित मामले को लेकर अनेक महिला कर्मचारी के द्वारा निगम में शिकायत की गई है इसे अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है और जांच पर जोर दिया है। इसलिए जिस प्रकार से बेचैनी देखी जा रही है वह इसी जांच का असर है ।

error: Content is protected !!