Home KORBA पीएचडी के लिए हुआ छात्र का चयन, सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पूरा करेंगे...

पीएचडी के लिए हुआ छात्र का चयन, सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पूरा करेंगे अपना शोध

0
101

Acn18.com/रायपुर, पीएचडी की डिग्री उपाधि कि डिग्री मानी जाती है, छात्र को पीएचडी पूरा करने के बाद डॉक्टरेट की उपाधि दी जाती है। इसी संदर्भ में विज्ञापन एवं जनसंपर्क के आखिरी सेमेस्टर के छात्र रोशन कुमार ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी गुरु घासीदास, बिलासपुर के द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा में चयनित होकर पीएचडी के लिए अपना नाम दर्ज कराया है। विश्विद्यालय ने मंगलवार, 18 अप्रैल को अपने ऑफिसियल वेबसाइट पर पीएचडी के लिए प्रवेश परीक्षा का परिणाम लगाया है। रोशन कुमार कोरबा जिले के मूल निवासी हैं और वह पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना शोध कार्य पूरा करेंगे। रोशन ने बताया कि उन्हें डॉ आशुतोष मंडावी, चैताली पांडेय और एसोसिएट प्रोफेसर शैलेंद्र खंडेलवाल का विशेष मार्गदर्शन मिला। उनके इस सफलता में मात-पिता व गुरुजनों का विशेष योगदान रहा है। पत्रकारिता के क्षेत्र में पीएचडी पूरा वो प्रोफेसर बनने के सपने को भी पूरा करेंगे।