spot_img

युकां का यूथ जोड़ो-बूथ जोड़ो अभियान की शुरुआत ,युवा कांग्रेस की प्रदेश सह प्रभारी पहुंची कोरबा ,किया गया भव्य स्वागत

Must Read

acn18.com कटघोरा /छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस ने अब नए सिरे से यूथ जोड़ो-बूथ जोड़ो की मुहिम शुरू की है, ताकि अधिक से अधिक युवा कांग्रेस से जुड़े जिसका फायदा आगामी विधानसभा चुनाव में मिल सके। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस की सहप्रभारी प्रियंका सरासर कटघोरा पहुंची जहां उन्होंने युवक कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक लेकर यूथ जोड़ो, बूथ जोड़ो के पोस्टर का विमोचन किया।

- Advertisement -

युवा कांग्रेस की छत्तीसगढ़ प्रदेश सहप्रभारी प्रियंका सरासर अपने एक दिवसीय प्रवास पर कटघोरा पहुंची, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ग्रामीण विकास सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युंका पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। यूथ जोड़ा, जोड़ो-बूथ जोड़ो की मुहिम को अंजाम तक पहुंचाने के लिए प्रदेश से लेकर शहर व ग्रामीण क्षेत्र के युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए विधानसभावार प्रभारी बनाए गए हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए यूथ जोड़ो-बूथ जोड़ो कार्यक्रम चला रही है। जिससे जिला स्तर पर कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत किया जा सके। यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो को लेकर पोस्टर का विमोचन भी किया गया। प्रदेश सहप्रभारी प्रियंका सरासर ने बताया कि युवा कांग्रेस युवाओ को जागरूक करेगी और बीजेपी के गलत नीतियों के कारण बेरोजगारी, महंगाई आदि बढ़ी है, देश की अर्थव्यवस्था चैपट कर दी है। यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम निचले पायदान तक जाएगी और युवाओं को बूथ स्तर तक जोड़ेंगे और संगठन को मजबूत करेंगे ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सरकार फिर से बनाई जा सके।

युवा कांग्रेस के इस नए अभियान को चारों तरफ व्यापक समर्थन मिल रहा है। चुनाव से पूर्व इस तरह के अभियान का फायदा कांग्रेस को निश्चित रुप से मिलने की बात कही जा रही है।

52 परियों से इश्क लड़ा रहे 9 जुआड़ियों पर सायबर टीम व पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, 9 मोटर सायकिल सहित 51 हज़ार की नगदी बरामद

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

रायबरेली लोकसभा सीट से राहुल गांधी ने दाखिल किया नामांकन, बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह के साथ होगा कड़ा मुकाबला

acn18.com रायबरेली |देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चूका हैं. ऐसे में उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट...

More Articles Like This

- Advertisement -