spot_img

हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में भगदड़..90 के पार पहुंची मृतकों की संख्या, मरने वालों में महिलाएं व बच्चे भी शामिल

Must Read

हाथरस/एटा। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में बड़ा हादसा हुआ है। सिकंदराराऊ से एटा रोड पर स्थित गांव फुलरई में सत्संग सुनने पहुंची हजारों की भीड़ जब सत्संग होने के बाद बाहर निकल रही थी तभी भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में करीब 90 लोगों की मौत होना बताया जा रहा है।

- Advertisement -

मृतकों में हाथरस और एटा के रहने वाले हैं। मृतकों को अलीगढ़ और एटा पहुंचा गया। मौके पर डीएम आशीष कुमार और एसपी निपुण अग्रवाल रवाना हो गए हैं।

अब तक 25 शव एटा पोस्टमार्टम गृह पर लाए गए हैं। मृतकों में कई महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है। एटा सिकंदराराऊ के बार्डर पर है घटनास्थल। 

एटा शहर के मोहल्ला वनगांव निवासी रामदास की पत्नी सरोज लता की भी मौत हो चुकी है। बेटा और बहू की हालत गंभीर है।

एटा के सीएमओ उमेश कुमार त्रिपाठी ने हादसे में 27 लोगों की मौत की पुष्टि की है, जिनमें 25 महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में हुए हादसे पर संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

घायलों को एटा और हाथरस के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों को एटा और हाथरस के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सरकारी अस्पताल फुल, प्राइवेट को रिजर्व किए गए
हादसे के बाद इतनी बड़ी संख्या में लोग घायल हैं कि सरकारी अस्पताल फुल हो गए हैं। सीएचसी के बाहर कुछ लोग तड़पते हुए नजर आए। हाथरस प्रशासन ने प्राइवेट अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है। सभी से बेड रिजर्व रखने को कहा है। घायल को अब प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया है।मौके पर हालात बेकाबू हैं। हर कोई भीड़ और लाशों के बीच अपनों को तलाश रहा है।

भगदड़ क्यों मची?
सत्संग खत्म हो गया था। एक साथ लोग निकल रहे थे। हॉल छोटा था। गेट भी पतला था। पहले निकलने के चक्कर में भगदड़ मच गई। लोग एक दूसरे पर गिर पड़े। ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। इस वजह से 150 से अधिक लोग घायल हो गए।

हादसे की 2 तस्वीरें…

एक साथ इतनी संख्या में घायल पहुंचे कि अस्पताल के बाहर लोगों को जमीन पर ही लेटना पड़ा।

एक साथ इतनी संख्या में घायल पहुंचे कि अस्पताल के बाहर लोगों को जमीन पर ही लेटना पड़ा।

महिला ने एम्बुलेंस में ही दम तोड़ दिया।

महिला ने एम्बुलेंस में ही दम तोड़ दिया।

ज्योति बोली- शांति सत्संग में गए थे, तभी मची भगदड़

प्रत्यक्षदर्शी ज्योति ने बताया- मेरी मम्मी भी हादसे में घायल हुई हैं।

प्रत्यक्षदर्शी ज्योति ने बताया- मेरी मम्मी भी हादसे में घायल हुई हैं।

प्रत्यक्षदर्शी ज्योति ने बताया- हम लोग शांति सत्संग में गए थे। सत्संग खत्म होने के बाद हम लोग निकलने लगे। भीड़ बहुत ज्यादा थी, तभी अचानक भीड़ में भगदड़ मच गई। जिससे कई लोग एक दूसरे के नीचे दब गए। कई लोगों की जान चली गई। मेरे साथ आए कई लोगों की जान चली गई है। मैं भी दब गई थी। लगा था कि मौत हो जाएगी। लेकिन किसी तरह से बच गई।

ये भोलेबाबा की तस्वीर है।

ये भोलेबाबा की तस्वीर है।

सीएम योगी ने दुख जताया
सीएम योगी ने घटना पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही घायलों के उचित उपचार के भी निर्देश दिए हैं।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

फिटनेस सेंटर पर दलालों का कब्जा, एक गाड़ी मालिक ने लगाया आरोप,केंद्र संचालक ने किया इनकार

Acn18.com.वाहन मालिकों को गाड़ी का फिटनेस सर्टिफिकेट आसानी से मिले इस उद्देश्य से केंद्र सरकार ने यह काम निजी...

More Articles Like This

- Advertisement -