Home Uncategorized सेंट्रलाइज की जा रही पुलिस कैंटीन की व्यवस्था.974 पुलिस अधिकारी और कर्मियों...

सेंट्रलाइज की जा रही पुलिस कैंटीन की व्यवस्था.974 पुलिस अधिकारी और कर्मियों के लिए बन रहे कार्ड

0
133
WhatsApp Image 2024 07 02 at 12.55.02

acn18.com कोरबा / पुलिस कल्याण बोर्ड के द्वारा अपने कर्मचारियों के लिए विभिन्न स्थानों पर कैंटीन का संचालन किया जा रहा है।। उपयोगी चीजों की सुविधा इसके माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है। कोरबा में पुरानी व्यवस्था को अपग्रेड करने के साथ अब कैंटीन सेंट्रलाइज्ड की जा रही है और कार्ड के माध्यम से कर्मियों को सुविधा प्रदान की जाएगी।

vlcsnap 2024 07 02 16h21m12s194

सैनिक कल्याण बोर्ड की तर्ज पर पुलिस कल्याण बोर्ड भी छत्तीसगढ़ में काम कर रहा है। जिला मुख्यालय में उसकी इकाइयां संचालित हो रही है और इनके माध्यम से अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी जरूरत का सामान उपलब्ध हो रहा है।। एक ही छत के नीचे सभी प्रकार के समान प्राप्त होने से उनकी परेशानियां कम हो रही हैं जबकि वस्तुओं के मूल्य में कुछ हद तक कमी होने से भी उनका बजट संतुलित हो रहा है।