spot_img

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर जा गिरी नाले में,6 लोग घायल

Must Read

Acn18.com कटघोरा l सड़क पर बैठे मवेशियों के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं,एक बार फिर से कटघोरा थाना क्षेत्र में मवेशियों के कारण हादसा हुआ है,जहां अस्थि विसर्जन कर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया। उनकी कार अनियंत्रित होकर नाला में जा गिरी। हादसे में कार सवार 6 लोग घायल हो गए,जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।वीओ: कोरबा के कटघोरा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। जेंजरा नाला के पास हादसा होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है,कि सड़क पर बैठे मवेशि को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ है। अस्थि विसर्जन कर एक परिवार कार से घर लौट रहा था,इसी दौरान हादसा हो गया। दुर्घटना के दौरान कार सवार 6 लोग घायल हो गए,जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है,जहां उनका उपचार जारी है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

महापौर ने बालको प्रबंधन को लिखा पत्र,बकाया कर भुगतान के दिए निर्देश

Acn18.com/नगर निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत ने बालको प्रबंधन को पत्र जारी कर संपत्तिकर,समेकित कर सहित अन्य...

More Articles Like This

- Advertisement -