Home छत्तीसगढ़ तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो लोगों की मौत, एक गंभीर...

तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

0
43

कोरबा जिले का सतरेगा मार्ग उस समय खून से लाल हो गया जब एक बाइक में सवार तीन लोग एक पेड़ से जा टकराये। इस दुर्घटना में दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई वहीं तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है
पता चला है कि 20 वर्षीय रुक बहरी ग्राम निवासी विष्णु मझवार 30 वर्षीय मोहन निर्मलकर निवासी जाम बाहर एक और मित्र के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे इनके बाइक की स्पीड अत्यधिक होने के कारण उससे नियंत्रण समाप्त हो गया और बाइक सड़क के किनारे एक पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में विष्णु और मोहन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है