Home छत्तीसगढ़ पत्नी के मायके जाते ही युवक ने लगा ली फांसी

पत्नी के मायके जाते ही युवक ने लगा ली फांसी

0
100

कोरबा। बीती रात कोरबा जिला अंतर्गत दर्री के रुमगढ़ा बस्ती में रहने वाले एक यूवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली । बताया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी के साथ किराए पर मकान लेकर रह रहा था। रात को पति पत्नी के बीच झगड़ा हुआ जिससे पत्नी नाराज होकर घर छोड़कर मायके चली गई। इसके बाद सुबह जब आसपास के लोगों ने देखा तो युवक फांसी पर लटका मिला। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। युवक ने जिस जगह पर फांसी लगाई है वहां खून बिखरा पड़ा है जिससे मामला संदिग्ध नज़र आ रहा है। फिलहाल पुलिस जॉच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

error: Content is protected !!