Home छत्तीसगढ़ सड़क किनारे बने दिवाल से टकराई तेज रफ्तार बाइक

सड़क किनारे बने दिवाल से टकराई तेज रफ्तार बाइक

0
197

acn18.com/ कोरबा। बालको कोरबा मार्ग में एल्युमिना गेट के समीप युवक ने बाइक से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित बाइक सीधे सड़क किनारे बने दिवाल से जा टकराई। हादसे में मौके पर ही युवक की मौत हो गई। उसके पास मिले कागजात और मोबाइल नंबर से सपर्क करने पर मृतक की पहचान बालको के ठेका कंपनी में काम करने वाले के रूप में हुई। मामले में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई पूरी कर ली है। घटना गुरुवार की देर रात घटित हुई। बताया जा रहा है कि प्रतिदिन की तरह मार्ग में लोगों की आवाजाही चल रही थी।

इसी दौरान सफेद रंग की बाइक क्रमांक सीजी 12 बीएन 8233 में एक युवक फर्राटे भरते पहुंचा। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही युवक ने बाइक से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित बाइक सीधे सड़क किनारे बने पक्की दिवाल से जा टकराई। बाइक की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से – लगाया जा सकता है कि दीवाल खून से लाल हो गया। युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना घटित होते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

error: Content is protected !!