Home Astrology 30 मार्च को लोकसभा में नक्सलवाद पर विशेष चर्चा, केंद्र की रणनीति...

30 मार्च को लोकसभा में नक्सलवाद पर विशेष चर्चा, केंद्र की रणनीति पर होगी बड़ी चर्चा

0
7

30 मार्च को लोकसभा में नक्सलवाद पर विशेष चर्चा, केंद्र की रणनीति पर होगी बड़ी चर्चा

नई दिल्ली। देश को नक्सलवाद मुक्त भारत बनाने के लक्ष्य की दिशा में केंद्र सरकार एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। लोकसभा में 30 मार्च को नक्सलवाद के मुद्दे पर विशेष चर्चा आयोजित की जाएगी, जिसमें केंद्र सरकार के अब तक के प्रयासों, सुरक्षा रणनीति और आगे की कार्ययोजना पर विस्तार से बात होगी।

जानकारी के मुताबिक, इस अहम बहस की शुरुआत सांसद श्रीकांत शिंदे करेंगे। संसद में होने वाली यह चर्चा इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि केंद्र सरकार ने देश से नक्सलवाद के पूरी तरह खात्मे को अपनी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल किया है।

सूत्रों के अनुसार, बहस के दौरान नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे ऑपरेशन, सुरक्षा बलों की कार्रवाई, विकास कार्यों की स्थिति और स्थानीय स्तर पर सरकार की योजनाओं के प्रभाव जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है।

इस विशेष बहस पर राजनीतिक और सुरक्षा हलकों की नजर बनी हुई है। माना जा रहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी इस विषय पर सरकार का पक्ष रखते हुए विस्तृत जवाब दे सकते हैं। उनके जवाब में केंद्र की भविष्य की रणनीति और नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक अभियान को लेकर बड़ा संदेश सामने आ सकता है।

केंद्र सरकार पहले ही कई बार स्पष्ट कर चुकी है कि उसका लक्ष्य देश के हर हिस्से से नक्सलवाद की जड़ों को खत्म करना है। ऐसे में संसद में होने वाली यह बहस न सिर्फ राजनीतिक रूप से अहम होगी, बल्कि सुरक्षा नीति के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।