spot_img

इमलीडुग्गु में दामाद ने किया ससुर पर हमला, पिछली घटनाओं से नाराज होकर बहाया खून

Must Read

acn18.com कोरबा /कोरबा के इमलीडुग्गू क्षेत्र में दामाद ने पुरानी रंजिश का बदला निकालते हुए ससुर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पीड़ित को सिर में गंभीर चोटें आई हैं । उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

सामान्य कामकाज से जुड़कर संजय शर्मा परिवार का भरण पोषण करता है।। ईमलीडुग्गु क्षेत्र में इसका निवास है। संजय की पुत्री को बहला फुसलाकर सुरेश यादव ने अपने प्रभाव में लिया और विवाह कर लिया। सजय ने बताया कि पूर्व में दामाद ने उसके घर में चोरी की थी। इसलिए उसे यहां से निकाल दिया गया था। वर्तमान में वह कपड़े मांग रहा था। इनकार करने पर उसने कुल्हाड़ी से सिर पर हमला कर दिया।

इस घटना के बारे में स्थानीय पुलिस को अवगत कराया गया है। पीड़ित का उपचार जिला अस्पताल कोरबा में चल रहा है।। वही उस पर हमला करने वाले आरोपी की तलाश का काम जारी है।

कनबेरी गांव में सर्पदंश से बालक की मौत, सोते समय काटा सर्प ने, अस्पताल में थमी सांसे

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पालतु कुत्ते के चक्कर में दो भाईयों ने एक युवक को पीटा,पुलिस से की गई शिकायत

Acn18.com/कोरबा के पोड़ीबहार क्षेत्र में दो भाईयों ने मिलकर एक एलआईसी एजेंट की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट की...

More Articles Like This

- Advertisement -