Home छत्तीसगढ़ बेटे ने की शराबी पिता की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ़्तार

बेटे ने की शराबी पिता की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ़्तार

0
136

acn18.com/कांकेर में गुस्से में आकर एक बेटे ने अपने शराबी पिता की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। मामला नरहरपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात तकरीबन 7 बजे मृतक राज कुमार अपने घर पहुंचा। नशे की हालत में अपनी पत्नी जगमोतिन मरकाम से खाने को लड़ाई शुरू कर दी।

घर पर मौजूद नातिन ने ये सारी बात फोन अपने पिता महेश मरकाम को बताई। महेश घर पहुंचा और पिता पर चिल्लाने लगा।

दोनों के बीच विवाद बढ़ा तो घर पर रखी कुल्हाड़ी उसने अपने पिता के सिर पर दे मारी। इलाज के दौरान उसके पिता की मौत हो गई। फिलहाल इस मामले में नरहरपुर पुलिस ने आरोपी बेटे महेश मरकाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।